चरस मामले: पूर्व विधायक का बेटा कोर्ट से रिहा


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी||00 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए पूर्व कांग्रेसी विधायक बंबर ठाकुर के बेटे समेत एक अन्य नाबलिग को जूवेनाइल कोर्ट  पेश किया गया। दसवीं के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि के रिकार्ड के आधार पर आरोपी को रिहा कर दिया गया है।
जबकि अन्य दूसरे नाबालिग को भी रीलिज किया गया है। हालांकि, मामले में पूर्व विधायक के बेटे के नाबालिग अथवा बालिग होने को लेकर पेच फंसा हुआ है। पंचायत रिकार्ड और आधार कार्ड तथा शैक्षणिक दस्तावेजों में नाबालिग के उम्र में भिन्नता के पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।  

पुलिस नाके पर पकड़ा गया था


उधर, कोर्ट ने अभी तक की पुलिस जांच को आधार मानते हुए दोनों नाबालिगों को मामले में रिलीज कर दिया है। कुछ दिन पहले ही बिलासपुर के पूर्व विधायक का बेटा 500 ग्राम चरस के साथ तीन अन्य साथियों के साथ मंडी के भ्यूली में पुलिस नाके के दौरान पकड़ा गया था। साथियों में एक नाबालिग जबकि दो साथी बालिग थे।
वारदात में शामिल गाड़ी भी पूर्व विधायक के नाम से पंजीकृत है। एएसपी मंडी भूपेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों नाबालिगों को कोर्ट में पेश किया गया है। दोनों को कोर्ट ने रिलीज कर दिया है। उन्होंने पंचायत और आधार कार्ड में जन्मतिथि की भिन्नता पर कहा कि पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है। 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत