फौजी पोते पर दादी से दुराचार करने का आरोप


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी || क्षेत्र में एक फौजी पोते पर दादी से दुराचार के आरोप लगे हैं। मामला करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। इसकी शिकायत शुक्रवार को पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज हुई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अपने घर में अकेली रहती है और उसका पति, बेटा और बहू बाहर रहते हैं। उसने इस घटना के बारे में करीब तीन माह तक किसी को नहीं बताया। लेकिन, जब महिला के पति, बेटा और बहू घर आए तब उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। महिला की उम्र 52 वर्ष है। आरोपी फौजी पीड़ित के गांव का ही है और दूर के रिश्ते में पोता लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। थाना प्रभारी सूरम सिंह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।
डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Editing:-Sumit
©®:AU

Home


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

स्वामी विवेकानंद संस्थान चंडीगढ़ में हिमाचल के छात्र हो रहे हैं परेशान

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश