दो छात्राओं को लिफ्ट देकर पांच युवकों ने किया गैंगरेप

 
©® File Photo



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कुल्लू|| मनाली में लिफ्ट देकर पांच युवकों ने दो छात्राओं के साथ गैंगरेप किया। मामले में तीन पंजाब के बठिंडा व दो स्थानीय युवाओं के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने पंजाब के तीनों पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो स्थानीय युवाओं की तलाश जारी है। पीड़ित छात्राओं में एक लड़की नाबालिग है। मामला 15 जून का है और पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर 17 जून को उनके लापता होने का केस दर्ज किया था। अब गैंगरेप होने का मामला सामने आया है।

जांच अधिकारी एवं महिला थाना कुल्लू की प्रभारी ओमा ठाकुर ने कहा कि दोनों पीड़ित लड़कियों ने 15 जून को सेउबाग नामक स्थान पर मनाली की तरफ जा रहे एक पर्यटक वाहन से लिफ्ट ली और उन्होंने मनाली जाने की बात कही।


मनाली पहुंचने पर दोनों लड़कियों को युवक जबरन होटल में ले गए और दुराचार किया गया। इस बीच परिवार के लोगों ने 17 जून को दोनों लड़कियों के लापता होने का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मनाली से ढूंढ निकाला।

बाद में लड़कियों ने पूरी व्यथा पुलिस को बताई। पुलिस ने दोनों का कुल्लू अस्पताल में मेडिकल करवाया जिसमें दुराचार होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने एक जांच टीम का गठन किया और 24 जून को तीनों आरोपियों को बठिंडा पंजाब से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया। 

दो की तलाश जारी


आरोपियों को कुल्लू अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरफ्तार किए तीनों पर्यटक युवकों की पहचान 28 वर्षीय अमनदीप, 23 वर्षीय इशू तथा 23 वर्षीय अक्षय निवासी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है।

जबकि स्थानीय दोनों युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा गैंगरेप के तीनों आरोपियों को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया है। दो स्थानीय लोगों के संबंधित ठिकानों पर तलाश जारी है। क्रॉस चेक कर आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाएगा।

Editing:Jatin
©®AU

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत