सड़क से लुढ़की बस पेड़ के साथ लटकी, 25 यात्रियों की अटकी जान



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कांगड़ा|| डाडासीबा से संसारपुर टैरेस के पास वीरवार सुबह एक प्राइवेट बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। जिसमें 25 के करीब यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि सब यात्री सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक डाडासीबा से तलवाड़ा जा रही प्राइवेट बस सुबह बन्धोल के समीप सड़क पर गिरे पेड़ के कारण साइड से निकालने पर मिटटी धंसने से सड़क से नीचे लुढ़क गई और एक पेड़ के साथ लटक गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं बारिश ज्यादा होने के कारण बस में सवारियां भी लगभग 20 से 25 के करीब थीं, जबकि इस बस में रोजाना सवारियां ज्यादा ही होती हैं। बस में 5 से 6 बच्चों सहित कई महिलाए थीं व बाकी व्यक्तियों व बस कंडक्टर सहित 20 से 25 सवारियां थीं जोकि सभी सुरक्षित हैं। 

Editing:-Jatin
©®:PK


Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए