नाम काटने पर शिक्षक के ऊपर हथियार से हमला

File Photo


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सिरमौर || (सुरेंद्र) शमशेरपुर आईटीआई में एक छात्र ने धारदार हथियार से अपने शिक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले में शिक्षक बुरी तरह घायल हो गया है। घायल को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून अस्पताल ले गए। उधर, पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद पांवटा इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार फिटर ट्रेड के छात्र गुरप्रीत ने इंस्ट्रक्टर नंद किशोर पर सोमवार को अचानक धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में शिक्षक बुरी तरह से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र की उपस्थितियां कम होने के कारण उसका नाम काट दिया था। इसके बाद छात्र शिक्षक से काफी नाराज चल रहा था।
सोमवार को छात्र ने मौका देख कर कैंटीन में चाय पी रहे इंस्ट्रक्टर नंद किशोर पर हमला बोल दिया। इसके बाद बुरी तरह से जख्मी इंस्ट्रक्टर अपनी जान बचाने के लिए लहूलुहान अवस्था में आईटीआई कैंपस की ओर भागे। इस दौरान कैंपस में भागते देख दूसरे छात्रों व स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। घायल के पेट व गर्दन में तेजधार हथियार हमला किया गया है। घायल को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया लेकिन, परिजन घायल को देहरादून अस्पताल ले गए हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा आईटीआई में इंस्ट्रक्टर नंद किशोर हमले में गंभीर रुप से घायल हो गया है। आरोपी छात्र गुरप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 506, 324, 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत