एम्स ने जारी किया पूर्व पीएम वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन, अगले कुछ दिनों में मिलेगी छुट्टी

Photo ©®:-Amar Ujala

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो दिल्ली  || बीते तीन दिनों से एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी में मिल सकती है। बुधवार को उनकी जांच से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट जारी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, वाजपेयी की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। साथ ही, इन्फेक्शन कंट्रोल में है जबकि ब्लड प्रेशर भी सामान्य है। उन्हें अगले कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बता दें कि कुछ मेडिकल टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टरों की मानें तो पूर्व पीएम प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं। उन्हें फिलहाल इंजेक्शन के जरिए एंटीबॉयोटिक्स दवाओं की डोज दी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जो भी उपचार अभी उन्हें दिया जा रहा है, उसका असर मरीज में देखने को मिल रहा है। 

बता दें कि सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर एम्स की ओर से दिन भर में तीन बार मेडिकल रिपोर्ट जारी की गई। पहले तो एम्स के डॉक्टरों का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री को रूटीन चेकअप के लिए एम्स लाया गया है। लेकिन देर शाम तक जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहुंचना शुरू हुआ तो एम्स की ओर से किडनी डायलिसिस और यूरिन में संक्रमण की पुष्टि की गई। वहीं मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स ने हालत स्थिर होने की जानकारी दी। जबकि सोमवार को एम्स प्रबंधन का कहना था कि पूर्व पीएम को एक दिन के लिए ही भर्ती किया है। फिलहाल एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में करीब 12 डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है।
     
पूरे देश में होने लगीं दुआएं, एम्स के बाहर किया हवन

इनसब के बीच मंगलवार को पूर्व पीएम वाजपेयी के स्वास्थ्य को लेकर देश भर में दुआएं होने लगीं। एम्स के बाहर भी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से हवन संपन्न कराया गया। मोर्चा के कोषाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की है। इसके लिए एम्स के बाहर हवन भी किया गया।  
    

दूसरे दिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पहुंचे एम्स

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत को जानने और परिजनों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार शाम को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। जबकि उनसे पहले देवगौड़ा और मुरली मनोहर जोशी ने भी परिजनों से मुलाकात की।


Editing:-Shiv Kumar
©®ANI

Home



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए