दुखधायक हादसा : तेज रफ्तार बाईक HRTC वोल्वो बस से टकराई, एक की मौत

File photo ©®PK


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कांगड़ा || कांगड़ा ज़िले के ज्वालाजी में वोल्वो बस व मोटरसाइकिल की टक्करमें मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (35) पुत्र जगदीश चंद गांव बाड़ी डाकघर बणे दी हट्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामला बीती रात करीब 11 बजे के करीब पेश आया है।
सपड़ी चौक के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पथ परिवहन निगम की एक वोल्वो बस (एच.पी. 72बी-1317) धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान ज्वालाजी में अचानक खुंडियां की तरफ से आ रहा मोटरसाइकिल (एच.पी. 36बी-1140) सपड़ी चौक के पास वोल्वो बस से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही ज्वालाजी अस्पताल से हैंड कांस्टेबल यशपाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। उधर, हादसे के बाद घायल मोटरसाइकिल सवार को वोल्वो बस के चालक-परिचालक ने बस में बिठाकर ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां उसने 15 मिनट के बाद दम तोड़ दिया। इस बीच बस की सवारियां भी अस्पताल के बाहर मौजूद रहीं।
डी.एस.पी. देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि ज्वालाजी में हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों के हवाले कर दिया है।


©®:-PK
editing :-विनीत 


Advertisement

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत