चरस कारोबारी को दस साल का कठोर कारावास

File photo ©®
हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कुल्लू || स्पेशल जज की अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में चरस तस्कर को दोषी करार देते हुए दस साल कठोर कारावास सजा का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एक लाख जुुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। जुर्माना नहीं भरने पर एक साल कैद सजा भुगतनी होगी। आरोपी को पुलिस ने 2016 में चुट्टी बिहाल में चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार पांच जनवरी 2016 को एएसआई नारायण लाल अन्य पुलिस जवानों के साथ चुट्टी बिहाली सड़क पर नाका लगाया था। सुबह पौने छह बजे हुरला की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। टॉर्च की सहायता से देखा गया कि उक्त व्यक्ति पीठ में कुछ उठाए हुए था। पुलिस को देख उक्त व्यक्ति पीछे मुड़ गया और पिट्ठू बैग फेंक दिया और भागने लगा। पुलिस जवानों ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम और पता दत्तराम पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव मशियार डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार जिला कुल्लू बताया। बैग की तलाशी के दौरान चरस बरामद हुई। तोलने पर यह चार किलो 50 ग्राम पाई गई। इस संबंध में पुलिस थाना भुंतर में केस दर्ज किया गया। सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी होने पर आरोपी के विरुद्घ कोर्ट में चालान दायर किया गया। ट्रायल के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों और गवाहों के बयान सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया और दस साल कठोर कारावास सजा का फैसला सुनाया। इधर, जिला उपन्यायवादी कुल्लू पंकज धीमान ने सोमवार को कोर्ट से फैसला सुनाए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले में 12 गवाह पेश किए गए।
©®:-AU
editing :-साहिल

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

स्वामी विवेकानंद संस्थान चंडीगढ़ में हिमाचल के छात्र हो रहे हैं परेशान

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश