पत्रकार बनाने के नाम पर युवक से ठगी, 2.25 लाख का चुना



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सिरमौर || हिमाचल के जिला सिरमौर के माजरा पुलिस थाने में पत्रकार बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। माजरा निवासी अनुराग गुप्ता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा कि सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा जिसमें संवाददाताओं की आवश्यकता बताई गई थी। इसमें टेलीफोन नंबर भी दर्शाए थे।
संपर्क करने पर दूसरी तरफ से खुद को कथित अभिषेक वशिष्ठ बताया जो खुद को चैनल व कंपनी का मालिक बता रहा था। बातचीत के बाद अनुराग को चंडीगढ़ होटल ऐरोमा में पहुंचने को कहा गया। इस पर वह 11 अगस्त 2017 को होटल पहुंचा। इस दौरान किसी इंडियन मीडिया नाम से उसे एक लाख राशि कैनरा बैंक में जमा करवाने को कहा गया।
इसके बाद फिर से 23 अगस्त को 1.20 लाख रुपये इसी बैंक में जमा करवाए गए। जब शिकायतकर्ता ने कथिक आरोपी अभिषेक को फोन करके नियुक्ति पत्र मांगा तो साफ मना कर दिया। शिकायतकर्ता का फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
चैनल संचालक के कार्यालय व घर का नाम पता भी फर्जी निकला। आरोपी कई बार नंबर भी बदलता रहा। इसके बाद पीड़ित युवक ने ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उधर, डीएसी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

©®AU
Editng :-जतीन

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए