हिमाचल में पंजाबी गायक गुरदास मान ट्रक ड्राइवरों को पढ़ाएंगे स्वस्थ जीवन का पाठ

File Photo

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सोलन || अपनी आवाज से भारत सहित विदेशों में डंका बजाने वाले मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान नालागढ़ में ट्रक चालकों को स्वस्थ जीवन जीने का पाठ पढ़ाएंगे। ट्रक यूनियन नालागढ़ में 20 जून की सुबह 5:30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गुरदास मान विशेष रूप से शिरकत करेंगे।  यह पहला अवसर है जब हजारों ट्रक चालक एक साथ योग करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों की खुशहाली और स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रम में गुरदास मान ट्रक आसन कार्यक्रम में चालकों का मार्गदर्शन करके उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ में कार्यक्रम को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इससे पहले 20 जून की सुबह 5:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
Advertisement
 ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान चौधरी विद्या रतन ने कहा कि नालागढ़ यूनियन उत्तर भारत की बड़ी और नामी यूनियनों में शुमार है। यहां करीब 11 हजार ट्रक और ट्राले हैं। इसमें हजारों की संख्या में ट्रक चालक और क्लीनर काम करते हैं।
जिन्हें जीवन को खुशहाल बनाने के तरीके दिए जाएंगे। पंजाबी गायक गुरदास मान की मौजूदगी खास होगी। ट्रक आसन के नाम से प्रस्तावित कार्यक्रम में आम लोग भी शामिल होंगे।

editing:-Jatin
©®:AU

Home



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए