बौलेरो व आल्टो कार में टक्कर, 12 वर्षीय बच्चे सहित 5 घायल

©® photo:-PK

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी || मंगलवार को अधे दी हट्टी के पास 2 कारों के बीच हुई टक्कर के दौरान 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों ही वाहन चालकों ने आपसी सहमति के बाद इस संबंध में कोई भी मामला थाने में दर्ज नहीं करवाया है। बताया जा रहा है कि सभी घायल जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते हैं व किसी काम के चलते जम्मू से शिमला की ओर जा रहे थे कि इसी बीच ये हादसा पेश आया।
वाहन को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
घटना मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब की है जब आल्टो कार नादौन की तरफ जा रही  थी जबकि बोलैरो गाड़ी ज्वालाजी की तरफ आ रही थी। इस दौरान बोलैरो गाड़ी द्वारा एक अन्य वाहन से ओवरटेक करते समय अधे दी हट्टी के पास उक्त दोनों गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। हालांकि दोनों ही कारों में आमने-सामने टक्कर नहीं हुई है लेकिन हादसा इतना भयानक था कि एक गाड़ी 3-4 पलटे खाने के बाद नाली में जा गिरी, जिसे बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सीधा किया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कार में सवार 5 लोगों को ज्यादा चोटें नही आईं।


एक व्यक्ति को सिर में आई गंभीर चोट
ज्वालाजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. सतिंद्र वर्मा ने बताया कि सभी घायलों में से एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोटे आई है, जिसका उपचार ज्वालाजी अस्पताल में किया जा रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई. रवि दत्त शर्मा व अन्य कर्मी अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज करने के लिए पहुंचे। हालांकि यहां दोनों ही वाहन चालकों ने सहमति के बाद इस संबंध में कोई भी मामला दर्ज करवाने से इंकार कर दिया।

editing:-सुरेंद्र
©®PK
Home

      देखने के लिए Click करें

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए