पहले खाया जहर, फिर लगाया फंदा

File Photo of HCN
हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो हमीरपूर (कपिल) || प्रदेश के जिला हमीरपुर में नाबालिग छात्र ने पहले जहर खाया और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत धमरोल के गांव पल्ही का है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान सौरभ (17) पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव पल्ही के रूप में हुई है। 

सौरभ ने मंगलवार दोपहर दो बजे अपने घर की ऊपरी मंजिल में छत से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। वारदात के समय वह घर पर अकेला था। उस समय उसकी माता गांव में ही कहीं गई हुई थी। जब वह घर लौटी तो उसे घर की ऊपरी मंजिल से कुछ आवाजें आईं।
जब वह गई तो देखा कि उसका बेटा छत से फंदा लगाकर लटका हुआ है। उसने शोर मचाया और बेटे को नीचे उतारा। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मृतक के मुंह से जहरीली दवा की बदबू भी आ रही थी। इससे परिजनों ने अनुमान लगाया कि मृतक ने पहले जहर खाया फिर फंदे से झूल गया। इस बात का पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक ने भरेड़ी स्कूल से बारहवीं कक्षा की पढ़ाई की है।
हाल ही में आए परीक्षा परिणाम में उसे कंपार्टमेंट आई है। मृतक ने मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बनाया था, लेकिन वह मंदिर नहीं गया। मृतक के पिता चंडीगढ़ के एक होटल में नौकरी करते हैं और उसका भाई आईटीआई में पढ़ाई करता है।

इस संबंध में भोरंज थाना प्रभारी राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन जारी है। 
©®:-au

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए