साइबर क्राइम का शिकार हुई महिला, खाते से निकले हजारों रुपए

File photo

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कांगड़ा|| साइबर क्राइम द्वारा एक और महिला धोखाधड़ी का शिकार हुई है। उपमंडल बैजनाथ की एक महिला ने बताया कि वह क्षेत्र के एक बैंक की ग्राहक है तथा 18 जून को उसका ए.टी.एम. कार्ड काम नहीं कर रहा था तो इसकी शिकायत उसने बैंक में की। 25 जून को उसे मोबाइल पर फोन आया कि हम आपके बैंक से बोल रहे हैं तथा हमें सूचना मिली है कि आपका ए.टी.एम. कार्ड काम नहीं कर रहा है तथा आपका ए.टी.एम. कार्ड फोन कॉल पर ही ठीक कर दिया जाएगा। इसके लिए अपने आधार कार्ड का नंबर बताएं।


महिला ने बैंक अधिकारी समझकर दे दी जानकारी
महिला ने बैंक अधिकारी समझकर फोन करने वाले को अपना आधार कार्ड नंबर तथा अन्य जानकारी दे दी, जिस पर कुछ ही समय में उसके मोबाइल पर 8000 विड्रॉल होने का मैसेज आ गया। महिला ने बताया कि वह समझ गई कि वह ठगी का शिकार हो गई है। इस पर उसने अपने दूसरे नंबर से आए हुए फोन नंबर पर कॉल की, जिस पर कॉल उठाने वाले ने अपने आप को चंडीगढ़ का रहने वाला बताया तथा ट्रू कॉलर में यह नंबर किसी मुकेश कुमार के नाम से आ रहा है जबकि यह सिम राजस्थान की बताई जा रही है।


पुलिस कर रही छानबीन
महिला ने इस बाबत पुलिस थाना बैजनाथ में शिकायत पत्र भी दाखिल किया है। डी.एस.पी. प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला के खाते से रुपए निकालने की शिकायत आई है पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

Editing:-Kajal Sharma
©®:PK


Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए