युवक की जहर खाने से मौत



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कांगड़ा || निकटवर्ती गांव कूहना के एक युवक रंगीन सिंह (40 वर्ष) पुत्र बिक्रम सिंह की शुक्रवार दोपहर जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। रंगीन सिंह ज्वालामुखी में प्रसाद की दुकान पर कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार रंगीन सिंह शुक्रवार सुबह ज्वालामुखी से अपने घर पहुंचा और नहाने के बाद नाश्ता किया। कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की पत्नी रचना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रंगीन सिंह लगातार दो-तीन दिन से जहरीली दवाई निगलकर आत्महत्या करने की धमकियां दे रहा था। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसने दवाई निगलने के बाद कहा था कि उसने सल्फास की एक गोली निगल ली है। पुलिस की ओर से सल्फास की शीशी भी घर के साथ लगते खेत से बरामद की गयी है। इससे पहले कि उसे कहीं आसपास नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना कूहना पंचायत के प्रधान रामपाल को दी और पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना रक्कड़ में दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना का मुख्य कारण पारिवारिक कलह हो सकती है। हालांकि, स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

पुलिस ने पारिवारिक कलह होने की जताई आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी ज्वालामुखी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Editing:-Jatin
©®:-AU

Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए