दाती महाराज के खिलाफ रेप केस, महिला ने लगाया आरोप, शिकायत की जांच करेगी क्राइम ब्रांच


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो दिल्ली || डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, आसाराम और आध्यात्मिक गुरु वीरेंद्र के बाद अब एक और धर्मगुरु दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब 25 वर्षीय महिला की उस शिकायत की जांच करेगी जिसमें उसने दाती महाराज और उसके शिष्यों द्वारा उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला ने दाती महाराज के खिलाफ रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। यह केस मंगलवार को जिला पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

अब स्वयंभू संत दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376, 377, 354 और 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। महाराज की एक शिष्या ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि दो साल पहले दाती महाराज ने शनिधाम में उनके साथ केर किया था लेकिन डर की वजह से वह तने दिनों तक चुप रहीं और कोई शिकायत नहीं की।


दाती महाराज दिल्ली के शनिधाम के संस्थापक हैं और कई टीवी चैनलों पर नियमित रूप से राशिफल प्रस्तुत करते हैं। दक्षिणी दिल्ली में उनका एक विशाल फार्म हाउस है। वहीं, अभिषेक अग्रवाल ने दाती महाराज पर 90 करोड़ रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया है। एक वीडियो वायरल कर अभिषेक ने कहा था कि वह जितने भी पैसे लेता था वह सभी दाती महाराज को दे देता था। उसका कहना था कि दाती महाराज 80 से 90 लाख रुपये लेकर आश्रम में पूजा करवाते थे। हालांकि, अब अभिषेक ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि उसने किसी के दबाव में आकर आरोप लगाया था। वहीं, दाती महाराज करोड़ों के खेल में भी फंसते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट:-हरीश वर्मा  
एडिटींग:-जतीन 



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

स्वामी विवेकानंद संस्थान चंडीगढ़ में हिमाचल के छात्र हो रहे हैं परेशान

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश