बनाया हवस का शिकार

File Photo

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो || (जतीन)  
हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की को दो सगे भाइयों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला. आरोपी चॉकलेट देने के बहाने उसे अपने घर ले गए, जहां उसके साथ रेप किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद शहर के एक इलाके में पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती हैं. उसके पड़ोस में दो सगे भाई भी रहते हैं. एक हफ्ते पहले आरोपी श्रीकांत ने कक्षा तीन में पढ़ने वाली मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया. वहां उसके साथ उसने रेप किया. इसके बाद उसके भाई यालेश ने भी उससे बलात्कार किया.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश की जा रही है.
बताते चलें कि ऐसे ही नोएडा में भी रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला. करीब एक सप्ताह तक हैवानियत का खेल खेलता रहा. मायके से मां के वापस आने के बाद वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा फेस-2 इलाके में रहने वाले एक शख्स की पत्नी अपने मायके गई हुई थी. उसकी नाबालिग बेटी अपने पिता के साथ घर पर थी. पत्नी की गैरहाजिरी में आरोपी अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने लगा. हैवानियत का सिलसिला एक सप्ताह तक चलता रहा. इसी बीच पीड़िता की मां घर वापस आ गई. मां को देखते ही पीड़िता रोने लगी.
पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. उसने पति का विरोध किया और बेटी को लेकर थाने पहुंची. थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि आरोपी ने विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट भी की है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया. वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत