अनुशासन जीवन का सबसे बड़ा गुण:-वीरभद्र सिंह

File Photo



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो कांगड़ा ||  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है। यहां कांगड़ा के राजपूत परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप की 479वीं जयंती पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे वीरभद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन में अनुशासन अपनाया, यही सीख अब युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही जीवन का सबसे बड़ा गुण है। शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि वीरभद्र सिंह ने सम्मानित किया। वहीं विधवाओं को भी आर्थिक सहायता दी गई।
राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन कुलदीप सिंह ठाकुर ने ट्रस्ट की गतिविधियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समाज की हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर योगदान दे रहा है। कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए सभा की ओर से उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्तर का स्कूल खोलने का फैसला सराहनीय है। उधर, सुजानपुर के विधायक राजिंद्र राणा ने कहा कि राजपूत सभा प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। वह भी हमीरपुर में एक संस्था को चलाते हैं। उन्हें मालूम है कि किसी भी संस्था को चलाना इतना आसान नहीं है। राजेंद्र राणा ने इस मौके पर ट्रस्ट को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजपूत सभा के अध्यक्ष टेकचंद राणा ने संस्था की गतिविधियों और विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कर्नल एससी परमार, सीडी राणा, प्रो. केसी कंवर ने भी संबोधित किया।

editing:Aditya
©®:-AU
Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए