व्यक्ति के सिर पर फोड डाली बियर की बोतल



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना || क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गणु मदवाड़ा स्थित एक अहाते में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात में एक युवक ने तैश में आकर एक व्यक्ति के सिर पर बियर की बोतल फोड़ दी जिससे व्यक्ति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। उसे निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम कुछ लोग गांव गणु मदवाड़ा में एक अहाते पर बैठे थे। करीब साढे़ 10 बजे आपस में कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला गालीगलौज में बदल गया। इसी दौरान एक युवक ने तैश में आकर दूसरे पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। इसमें पंजाब के गांव भटोली का राकेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। बियर की बोतल के प्रहार से उसके सिर और मुंह पर काफी चोटें आईं।

हमला करने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। खून से लहूलुहान अधेड़ को आनन-फानन में स्थानीय लोग एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान राकेश के सिर पर आठ टांके और मुंह पर चार टांके लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित राकेश शर्मा का मेडिकल करवाया।

पीड़ित राकेश शनिवार दोपहर तक बयान देने की हालत में नहीं था। पुलिस उसका एक्स रे, सिटी स्कैन करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गई थी। चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है।

Editing:-Jatin
©®AU

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

पुलिस भर्ती: हरियाणा नंबर की गाड़ी से पकड़ीं चार जैकेट, बनियान में सिलाई थी चिप

एलएसी का दौरा: चीन से तनाव के बीच सीडीएस ने सीमा पर परखीं सेना की तैयारियां

जानिए जमीन खरीदने के पहले कौन से कागज देखना ही चाहिए

बादल फटने और मूसलाधार बारिश से प्रदेश में फिर भारी नुकसान

ISRO:'...तो चांद की सतह पर कभी था मैग्मा का महासागर', चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर के भेजे डाटा से मिला संकेत

पीएम मोदी के पारंपरिक तरीके से स्वागत कि तयारी, सीएम ने की अधिकारीयों से मीटिंग

Kullu: बर्फ पर फिसली स्कार्पियो और जा गिरी घर कि छत पर

दुखधायक हादसा : तेज रफ्तार बाईक HRTC वोल्वो बस से टकराई, एक की मौत

कांगड़ा: शादी का झांसा देकर 4 साल तक आरोपी करता रहा यौन शोषण