नहाने गए युवक की खड्ड में डूबने से मौत, चार घंटे बाद निकाला शव



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो शिमला ||प्रदेश की राजधानी के साथ लगती नेरी पंचायत की ब्यूंट खड्ड में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी पहचान विवेक (24) के तौर पर हुई है। विवेक अपने दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची।
पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने खड्ड से युवक के शव को बाहर निकाला। विवेक एमएससी कर एचएएस की तैयारी कर रहा था। शनिवार को विवेक शोघी अपने घर से चाचा के लड़के के साथ अपनी नाना-नानी के घर नेरी गया था।
रविवार को विवेक, चाचा का लड़का और दो मामा के लड़के दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से घूमने के लिए ब्यूंट खड्ड की तरफ गए। खड्ड में चारों युवक नहाने के लिए उतर गए। नहाने के बाद सभी युवकों ने खड्ड किनारे खाना खाया।
खाना खाने के बाद विवेक और एक और उसका दोस्त दोबारा नहाने के लिए खड्ड में उतर गए। जिस जगह वह नहा रहे थे, वहां पर करीब तीस फीट की ऊंचाई से पानी का झरना आ रहा था।जिस जगह पर वह नहा रहे थे, वहां पर पानी उनके गले तक पहुंच रहा था।
जैसे ही वह दोबारा खड्ड में नहाने उतरे विवेक थोड़ा सा आगे चला गया जहां पर पानी की गहराई ज्यादा थी। विवेक पानी की गहराई से अंजान था और न ही उसेे तैरना आता था और खड्ड में डूब गया। जब तक दूसरा युवक उसे बचा पाता वह डूब गया।
आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के गोताखोरों के पेट में रस्सियां बांध कर उन्हें खड्ड में उतारा।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सोमवार को परिजनों का शव सौंपा गया। एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि युवक की डूबने से मौत हुई है।
#himachalcrimenews
#hcnbureau
editing:-#jatin
©®:-#au

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए