एचआरटीसी मजदूर संघ के अध्यक्ष को महिला ने चप्पलों से मारा




©photo:AU


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो हमीरपुर || एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक को धमकाने वाले कर्मचारी नेता की महिला प्रशिक्षु कंडक्टर ने चप्पल से पिटाई कर दी। शुक्रवार को परिवहन मजदूर संघ (भामसं) के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर संघ की बैठक में भाग लेने हमीरपुर पहुंचे थे। दो महिला प्रशिक्षु कंडक्टर उन्हें फूलों का हार पहनाने के बहाने मंच पर पहुंचीं। एक महिला ने प्रदेशाध्यक्ष के हाथ पकड़े रखे और दूसरी ने पैर से चप्पल उतारकर कर्मचारी नेता के सिर पर दे मारी। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने महिला प्रशिक्षुओं को पीछे धकेला। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। महिलाओं और संघ सदस्यों के बीच जमकर बहस हुई। 

पुलिस कर्मचारियों ने भी मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। महिला प्रशिक्षु कंडक्टरों का आरोप है कि मजदूर संघ के नेता ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करवाया है। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। माहौल तनावपूर्ण होते देख थाने से दो महिला कांस्टेबल बुलाई गईं।
Ad

उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि महिला प्रशिक्षु कंडक्टर और कर्मचारी नेता के बयान लिए हैं। छानबीन की जा रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
शंकर सिंह ठाकुर एचआरटीसी शिमला डिपो में परिचालक हैं। वे परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। 30 मई को हमीरपुर डिपो की बस को चंडीगढ़ रूट पर जाते समय ऊना में फ्लाइंग स्क्वायड ने रोका था। चालक ने वर्दी नहीं पहनी थी। इसकी सूचना शंकर सिंह के पास पहुंची।

इसके बाद कर्मचारी नेता ने एचआरटीसी हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक को फोन पर धमकाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। डीएम ने पुलिस थाना हमीरपुर में शंकर सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 506 के तहत केस दर्ज करवाया। वहीं, गत दिन सरकार ने हमीरपुर में मजदूर संघ की बैठक से एक दिन पहले डीएम दिलजीत सिंह का धर्मशाला के लिए तबादला कर दिया।

editing:Amit
©®:AU


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए