द्रंग से BJP विधायक जवाहर ठाकुर के साथ मारपीट

©® photo:-PK


 हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो मंडी || द्रंग से भाजपा के विधायक जवाहर ठाकुर ने अपने चाचा ज्योति प्रकाश ठाकुर और उनके दो बेटों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में विधायक ने औट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं विधायक के चाचा ज्योति प्रकाश ने भी विधायक पर उन्हें मारने की धमकी देने और विधायकी की धौंस दिखाने का आरोप लगाया है। पुलिस आई हुई दोनों शिकायतों पर जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बीती शाम का है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली गांव में स्थानीय देवता मेला आयोजित किया जा रहा था। इसमें इलाके के लोग अपने देवी-देवताओं के साथ शिरकत करने आए हुए थे। मेले में द्रंग से भाजपा के विधायक अपने गांव के देवता संग मेले में आए। यहां देवता को बैठाने वाले स्थान को लेकर विधायक का अपने चाचा के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि यहीं पर मारपीट भी हुई। विधायक ने औट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है और अपने चाचा और उनके दो बेटों ललित कुमार और विपन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिछले कल ही विधायक का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रकाश ने भी पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें विधायक जवाहर ठाकुर ने मारने की धमकी दी है। इसके साथ ही इन्होंने शिकायत में विधायक पर अपने पद की धौंस दिखाने का आरोप भी लगाया है। 

इस बारे में भी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह सिर्फ एक-दूसरे पर लगाए गए आरोप ही हैं जबकि इन आरोपों को पुलिस वैरिफाई करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि विधायक जवाहर ठाकुर और उनके चाचा का पहले से आपसी विवाद चल रहा है और इस पूरे घटनाक्रम को उस आपसी विवाद के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दूसरे पक्ष की तरफ से आई शिकायत पर कार्रवाही की जा रही है।

editing:-सुरेंद्र
©®PK
Home

      देखने के लिए Click करें 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला में चिट्टा सप्लाई करने वाला मास्टरमाइंड डेविड गिरफ्तार, पुलिस ने जीरकपुर से दबोचा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

नादौन: ड्रग्स सहित 1 लाख के कैश और जिंदा कारतूस के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

स्वामी विवेकानंद संस्थान चंडीगढ़ में हिमाचल के छात्र हो रहे हैं परेशान

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

Investment: वैश्विक निवेश में पांच साल में करीब 480% का उछाल; US-चीन की अगुवाई, भारत तेजी से उभरता खिलाड़ी

Israel-US Meet: ईरान वार्ता पर ट्रंप और नेतन्याहू की होगी अहम बैठक, इस्राइल बोला- मिसाइल समर्थन भी बने मुद्दा

सतलुज नदी में डूबे व्यक्ती की 4 दिन बाद नंगल नहर में मिली लाश