टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सिरमौर।


स्कूल में शास्त्री के पद पर तैनात एक शिक्षक द्वारा 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। स्कूल से जब 9वीं कक्षा का छात्र आदित्य पुत्र अशोक घर पहुंचा तो उसके सिर पर चोटों के अलावा पीठ पर गहरे निशान थे। पहले तो सहमे आदित्य ने घटना का खुलासा नहीं किया, लेकिन जब परिवार ने बार-बार पूछा तो उसने आपबीती अपने परिजनों के सामने रखी। वायरल हो रहे वीडियो में छात्र साफ तौर पर कह रहा है कि उसे शिक्षक द्वारा सिर पर जूतों से भी मारा गया। परिवार को यह भी लगा कि बेटे ने कोई गलती की होगी तो ही शिक्षक ने पिटाई की होगी।


मंगलवार को इस मामले को लेकर अभिभावक इस मकसद से स्कूल पहुंचे कि कहीं आदित्य ने हीं तो कोई गलती नहीं की थी। एसएमसी की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। मगर यह साफ हुआ कि आदित्य ने कोई गलती नहीं की थी। सवाल इस बात पर उठाया गया कि जब कोई गलती ही नहीं की गई थी तो शिक्षक द्वारा बेरहमी से आदित्य को क्यों पीटा गया। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। लेकिन आदित्य के परिजन मामला पुलिस में भी दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं।

मंगलवार दोपहर से पीड़ित छात्र की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। छात्र की पिटाई के मामले में स्कूल प्रबंधन का अभिभावकों से समझौता हुआ है। मंगलवार को स्कूल में एसएमसी की बैठक हुई, जिसमें छात्र पिटाई मामले में अभिभावकों ने बवाल मचाया। बाद में दोनों पक्षों में सहमति भी हो गई।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत