डलहौजी से हटेंगे अनाधिकृत तरीके से बने होटल, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो चंबा। विजय

उपमंडल डलहौजी में एसडीएम कार्यालय में वॉकिंग पैराडाइज थीम पर आधारित डलहौजी को और अधिक सुंदर बनाने के मकसद से बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त चम्बा विवेक भाटिया ने कहा कि डलहौजी में पर्यटकों को पैदल चलने के लिए नए रास्तों को चिन्हित करके उन्हें और अधिक सुंदर व स्वच्छ बनाया जाएगा ताकि पर्यटकों को यहां पर स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सके।

पर्यटकों को पैदल चलने के लिए नए रास्ते भी होंगे चिन्हित

उन्होंने कहा कि इन रास्तों का सौंदर्यीकरण के साथ- साथ और विकसित किया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय लोगों के साथ- साथ होटल संचालकों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने नगर परिषद डलहौजी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन होटल संचालकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उन होटलों की सूची प्रस्तुत की जाए। उन होटलों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में डाला जाएगा ताकि पर्यटकों को होटलों में पहुंचने की असुविधा न हो और सड़क के किनारे अनाधिकृत तरीके से खड़े वाहनों से जाम की समस्या से भी निजात मिल सके।
उपायुक्त ने कहा कि ठंडी सड़क और गर्म सड़क मार्ग का सौंदर्यीकरण करने के लिए नगर परिषद एक कार्ययोजना तैयार करे ताकि इन सड़क मार्गों को और अधिक सुंदर व आकर्षक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि डलहौजी में अनाधिकृत तरीके से बने अवैध होटलों को तुरंत हटाया जाएगा, जिन्होंने सरकारी भूमि पर या सड़क पर कब्जा कर रखा है। उपायुक्त ने नगर परिषद डलहौजी को यह भी निर्देश दिए कि डलहौजी बस स्टैंड से सुभाष चौक तक जो भी ब्लैक स्पॉट हैं उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए।

यह रहे उपस्थित

बैठक में उपमंडल अधिकारी डलहौजी डॉ. मुरारी लाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुधीर मित्तल, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी डलहौजी राकेश कटोच, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद डलहौजी राखी कौशल, पर्यटन सूचना अधिकारी डलहौजी सुरजीत सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-Vijay Thakur
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत