छात्रा से दुराचार पर बवाल, स्कूल में नहीं घुसने दिए शिक्षक

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना।

सरकारी स्कूल के शौचालय में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुराचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को स्कूल खुलते ही ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य सहित स्टाफ को अंदर नहीं घुसने दिया। मजबूरन शिक्षक व प्रधानाचार्य वापस लौट गए। ऐसे में अंब के थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने स्कूल के भीतर जाकर एक घंटे तक छात्रों को पढ़ाया।

उपनिदेशक कमलेश कुमारी के निर्देश पर एक अन्य स्कूल से शिक्षक बुलाए गए। इसकी बदौलत स्कूल में कक्षाएं व कार्य संचालित किया गया। जानकारी के मुताबिक स्कूल के अंदर व बाहर माहौल तनावपूर्ण है। सोमवार को शिक्षा विभाग को यह भी फैसला करना पडे़गा कि मंगलवार को भी यही हालात रहे तो उस सूरत में स्कूल को कैसे संचालित किया जाएगा। स्कूल परिसर में जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन को घटना की जानकारी थी, लेकिन इसे दबाने की कोशिश की गई। ग्रामीण प्रधानाचार्य सहित स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-Jatin
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत