बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

भारत-बांग्लादेश संबंधों को व्यापक प्रोत्साहन देते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश टीवी के स्वामित्व वाले चैनल बीटीवी वर्ल्ड को दूरदर्शन फ्री डिश पर दिखाने का फैसला किया है। इससे यह चैनल हमारे देश में दर्शकों को दूरदर्शन पर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही डी.डी.इंडिया बांग्लादेश को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वहां की जनता उसे देख सके। यह व्यवस्था प्रसार भारती और बांग्लादेश टीवी (बीटीवी) के बीच 07 मई, 2019 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का परिणाम है। बीटीवी चैनल में पूर्वी भारत के दर्शकों की विशेष दिलचस्पी होगी। यह निर्णय दोनों देशों के संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों की सरकारों द्वारा पहले लिए गए बंग-बंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर फिल्म के सह-निर्माण के निर्णय का अनुगमन है। इस फिल्म का निर्देशन विख्यात फिल्म निर्देशक/निर्माता श्री श्याम बेनेगल करेंगे।
सरकार ने दक्षिण कोरिया सरकार के अंग्रेजी भाषी 24x7  चैनल केबीएस वर्ल्ड को भारतीय दर्शकों के लिए डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध कराने के प्रसार भारती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही कोरिया के लोग भी अपने देश में बैठे बैठे डी.डी.इंडिया के कार्यक्रम देख सकेंगे। 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत