चंडीगढ़-मनाली NH पर बनेड़ के पास कार व ट्रक के बीच टक्कर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कुल्लू। तिलकराज


चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बनेड़ के पास कार व ट्रक के बीच टक्कर होने से कार सवार दो लोग घायल हो गए है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, हादसे की जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की कार (HR20-S-3337) में सवार होकर दो युवा मनाली की और घुमने जा रहे थे। लेकिन जैसे ही वे स्वारघाट से कुछ आगे बनेड़ के पास पहुंचे तो कार चालक ने एक मोड़ पर ओवर टेक करना चाहा। लेकिन वह सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाया। जिससे कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों को चोटें आ गई।
स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद एंबुलेंस में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर  कर दिया गया है। जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी राहुल वर्मा ने बताया कि घायलों की पहचान संदीप (35) पुत्र दुगरमल, गांव दौलतपुर, हरियाणा, मयंक (30) पुत्र निरज हरबंस गली हनसर, हरियाणा के रूप में हुई है।
दोनों को पहले जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-Tilak Raj
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण