संदिग्ध हालत में सड़क पर पड़े मिले दो युवकों के शव

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कांगड़ा।सूत्र संवाद


 डमटाल थाना के भदरोआ में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत की खबर है। दोनों के शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। प्रथमदष्टया मौत का कारण नशे की ओवरडोज होना माना जा रहा है, पर इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

गुरुवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने की सूचना के तुरंत बाद डमटाल पुलिस थाना के प्रभारी अजीत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


नूरपूर के डीएसपी साहिल अरोड़ा भी भदरोआ में मौके पर हैं। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि इनकी बाजू पर कोई भी सीरिंज या टीके का कोई निशान नहीं है, बाकी इनके परिजनों से संपर्क किया है। डीएसपी साहिल का कहना है पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। नशे की बात इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में इसका लंबा-चौड़ा कारोबार है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा