13 साल के मासूम को सांप ने मारा डंक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो सिरमौर। रवि

पांवटा साहिब में एक 13 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत का मामला सामने आया है. मामला कुंजा मतरालियों पंचायत से जुड़ा है. मृतक बच्चे का नाम अर्जुन बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार देर रात्रि करीब 3 बजे सांप ने बच्चे को डस लिया. इसकी जानकारी बच्चे ने ही अपने परिवार को दी, जिसके बाद उसे परिजन तुरंत पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. बताया जा रहा है कि गंभीर हालत को देखते हुए बच्चे को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

पांवटा साहिब पुलिस ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है. इसके बाद जांच अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. बताया जा रहा है कि प्रवासी परिवार उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है.
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.co

Report:-Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण