केंद्र ने चार राज्यों को चिट्ठी लिखकर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने का किया अनुरोध

कार्यभार संभालने के दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन
कार्यभार संभालने के दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन - फोटो : पीटीआई
केंद्र सरकार ने चार राज्यों से अनुरोध किया है कि वे भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आयुष्मान भारत से जुड़े और राज्य के लोगों को इसका फायदा पहुंचाएं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) में शामिल होने का आग्रह किया है। 

सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के वक्त ही डॉ. हर्षवर्धन ने नए भारत के सपने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि पहले भी पीएम मोदी की दी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से संभाला था। इस बार पीएम ने देश का स्वास्थ्य उनके हवाले किया है। अब उनके सपने को पूरा करने के लिए काम करना है। नया भारत बनाने के लिए जल्द ही प्रयास शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितने कार्य हुए हैं, उन्हें अब तीव्र गति देने का वक्त है।, ताकि 2022 तक नए भारत की कल्पना को साकार किया जा सके।

डॉ. हर्षवर्धन ने मोदी सरकार-2 के 100 दिन के एजेंडे पर कहा कि इसमें हर क्षेत्र की प्राथमिकताएं शामिल हैं। लोगों को सस्ता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना बड़ी जिम्मेदारी है। इसे पूरा करने के लिए सभी संभव प्रयास होंगे। 
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Yogesh
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत