पुलवामा:आईईडी ब्लास्ट से उड़ाया सेना का वाहन; नौ जवान घायल, तीन की हालत गंभीर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो जम्मू-कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिला में आतंकियों ने सोमवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाते सेना की राष्ट्रीय रायफल्स के काफिले को आईईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ाने का प्रयास किया। 

इस हमले में सेना के नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला पुलवामा के अरिहल गांव में अरिहल-लस्सीपुरा रोड पर हुआ।

 यह हमला तब हुआ, जब सेना की बख्तरबंद गाड़ी यहां से गुजर रही थी। हमला इतना भयंकर था कि सेना के वाहन के परखचे उड़ गए। पुलवामा के अरिहल गांव में हुए इस हमले के बाद समूचे दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सेना की 44 राष्ट्रीय रायफल्स का एक काफिला पुलवामा के अरिहल गांव में स्थित ईदगाह के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान आईईडी प्लांट कर आतंकियों ने काफिले को उड़ाने के लिए ब्लास्ट किया। इस वारदात में सेना का एक कैस्पर व्हीकल क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस वारदात के बाद अन्य सुरक्षाबलों को भी मौके पर बुलाया गया।

 वारदात के बाद एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए अरिहल गांव की सख्त घेराबंदी की और इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस कार्रवाई में सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को लगाया गया।

फरवरी में भी हुआ था हमला
पुलवामा में ही 14 फरवरी, 2019 को आतंकी सीआरपीएफ के एक काफिले को उड़ाने की साजिश में कामयाब हो चुके हैं। 14 फरवरी की इस घटना में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले में शामिल वाहन को उड़ा दिया था। इस कायराना हमले में 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में भी सीआरपीएफ के काफिले को कार बम से उड़ाने की साजिश रची गई थी, हालांकि आतंकी इस हमले में भी सफल नहीं हो सके थे।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत