अकाउंटेंट की शिकायत पर BMO सस्पैंड

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो बिलासपुर, अंकुश परमार।

घुमारवीं सिविल अस्पताल के बीएमओ एके सिंह को होम सेक्रेटरी के आदेश के अनुसार सस्पैंड कर दिया गया है। यह संस्पेंशन आरकेएस के तहत काम कर रहे अकाउंटेंट अरविंद कुमार की शिकायत पर की गई है। 

अरविंद कुमार का कहना है कि 13 जून को सीएमओ ऑफिस में हुई मीटिंग में बीएमओ ने उनको सबके सामने फटकार लगाई व गाली-गलौच की। वह यह भी कहते थे कि नौकरी से निकाल दूंगा। जिसकी शिकायत अरविंद कुमार ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, निदेशक स्वास्थ्य विभाग व होम सेक्रेटरी को की थी।

शुक्रवार को होम सेक्रेटरी के आदेश के अनुसार बीएमओ को सस्पैंड कर दिया गया है। उधर, बीएमओ एके सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि पिछले सात महीने से लगभग 6 डॉक्टरों को उनकी भत्ता राशि नहीं मिल रही है। जब इस बारे में अरविंद कुमार से पूछा जाता तो वे हमेशा कहते कि पैसा नहीं आया है, अभी बिल नहीं बना है। जब उनसे पूछते कि आप भी तो कॉन्ट्रैक्ट पर हैं तो आपकी सैलरी कैसे बनती है। तब इस पर कोई जवाब नहीं मिलता था।
बीएमओ एके सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा है। उनके लिए सारा स्टाफ एक है। सीएमओ बिलासपुर प्रकाश चंद दरोच ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि होम सेक्रेटरी के आदेश के अनुसार बीएमओ घुमारवीं को सस्पैंड क.र दिया गया है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Ankush
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा