दहेज के चलते 28 वर्षीय योगिता की ली जान, पति, सास और ननद गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 


ब्यूरो कांगड़ा।


देहरा के एक ग्राम पंचायत हार में 28 वर्षीय विवाहिता योगिता को दहेज के चलते ससुराल वालों ने जहर देकर जान ले ली. मायके पक्ष के लोगों ने यह आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जहर खिलाकर जान ले ली.



उन्होंने बताया कि हमारी बेटी की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी. मायके वाले जब देहरा सिविल अस्पताल पहुंचे तब योगिता का शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे. देहरा सिविल अस्पताल में मृतक के परिजन ने प्रदर्शन किया और अस्पताल व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए. देहरा के डीएसपी लालमन शर्मा के अस्पताल पहुंचाने के बाद काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए.



पुलिस ने मृतका योगिता के पति साहिल, सास सुशीला, ननद शिखा को हिरासत में ले लिया. इनपर आईपीसी की धारा 304ए, 498ए के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस मृतका की डेड बॉडी लेकर पुलिस टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है. यहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Team
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल