कांगड़ा:पिता के ऊपर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप


हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा


ज्वाला जी क्षेत्र  में अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार पिता को मंगलवार पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी पिता को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

इसके तहत अब पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद 14 जून को आरोपी पिता को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। वही पुलिस ने नाबालिग युवती को भी कोर्ट में पेश किया, जहां जज के सामने उसके बयान दर्ज किए गए है। डी एस पी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। 

बता दे कि  बीते रोज ज्वालाजी थाना के तहत अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप उसके पिता पर लगा है। ये आरोप युवती की मौसी ने थाने में दर्ज शिकयत में लगाए थे।

 इस बीच युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही इसका खुलासा युवती का मैडिकल करबाने के बाद ही होना था, लेकिन युवती ने यहां अपना मैडिकल करबाने से भी पुलिस के पास इनकार कर दिया है, ऐसे में पुलिस ने युवती व उसके पिता को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया व यहां सभी के बयान दर्ज किए गए।  बहरहाल पुलिस इस मामले में युवती के पिता से भी गहनता से पूछताछ कर रही है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Gurudev Rana
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत