ऊना : रायपुर-सहोड़ा के रिहायशी मकान में अचानक लगी आग से करीब 2 लाख का नुक्सान

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना। जतिन
फाइल फोटो: डेमु पिक

पुलिस थाना ऊना के तहत रायपुर सहोड़ा में एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना में करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने भी मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर सहोड़ा निवासी कृष्ण मुरारी के रिहायशी मकान में वीर-शुक्र की रात अचानक आग लग गई। घटना के दौरान सभी पारिवारिक सदस्य सोए हुए थे। आग की उठती लपटे देख परिवारिक सदस्य घर से बाहर की दौड़ निकले। शोर-शराबा सुन पड़ोसी भी उठ गए। आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश करने लगे।
इसकी सूचना दमकल विभाग ऊना को भी दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण पाया। मगर तब तक कमरे में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया था। जिसमें करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-JATIN
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण