मंडी में पलटा मिट्टी तेल से भरा टैंकर

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। सूत्र संवाद

मनाली-चंडीगढ़ नैशनल हाइवे पर थलौट के समीप रविवार शाम को एक मिट्टी तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए 108 एंबुलैंस के माध्‍यम से सीएचसी नगवाई भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्‍थल का जायजा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेल से भरा टैंकर कुल्‍लू की तरफ जा रहा था। इस बीच थलौट में अनियंत्रित होकर टैंकर सड़क में पलट गया। जिसमें चालक को चोटें आई हैं।

चालक को 108 एंबुलैंस के माध्‍यम से सीएचसी नगवाई ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्‍थल का जायजा लिया। सड़क चौड़ी होने की वजह से यातायात सुचारू चलता रहा। तेल से भरा टैंकर पलटने से आग का खतरा बना रहा। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घायल चालक की पहचान मल‍कियत सिंह निवासी मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। एसएचओ ललित महंत ने बताया कि थलौट में टैंकर पलटने की सूचना मिली है। पुलिस मौके को भेजी गई है। टैंकर मालिक को भी बुलाया गया है। मामले में छानबीन चल रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत