किन्नौर सतलुज नदी में वही पिकअप

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो किन्नौर। सहयोगी संवाददाता

जिला के मुरंग पूल के निकट राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर वीरवार प्रातः करीब साढ़े 6 बजे पिकअप  (HP 25A-1484) के सतलुज नदी में जा गिरने से वाहन में सवार दो लोगों के सतलुज नदी के बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना में वाहन राष्ट्रीय उच्च मार्ग से करीब एक सौ मीटर नीचे सतलुज नदी में जा समाया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। लापता दोनों व्यक्ति किन्नौर जिला के मूरंग निवासी बताए जा रहे है।

लापता लोगों की खोज के लिए पुलिस, होम गार्ड व ग्रामीण घटना के बाद से उन्हें ढूंढने में जुटे है। लापता व्यक्तियों मे मुरंग गांव के खोकपा निवासी बसंत कुमार ( 50) व जीवन (50) बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद से अब तक गाड़ी सहित दोनों व्यक्ति का कोई पता नहीं लगा है, जो सतलुज नदी के तेज बहाव में बह गए। बताया जाता है कि इससे पहले भी इसी स्थान पर दो-तीन गाड़ियां दुर्घटना के कारण सतलुज नदी में समा गई थी।
इस स्थान पर सड़क के किनारे ना तो कोई पैराफिट लगा है ना ही इस तरह के हादसों को रोकने के लिए क्रैश बैरियर लगाए गए हैं। बावजूद इसके घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व सीमा सड़क सुरक्षा संगठन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए ऐसे सभी स्थानों पर पैराफिट या क्रैश बैरियर लगाए। ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इस घटना पर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि सतलुज नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण अभी तक लापता गाड़ी सहित दो लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है और सर्च अभियान जारी है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Special Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा