सोलन में पुराने बस अड्डे में दुकान में हुआ धमाका, न शॉट सर्किट न गैस लीक

हिमाचल क्राइम न्यूज़  
ब्यूरो सोलन। रवि नैयर

शहर के लोग अचंभे में हैं, क्योंकि देररात ओल्ड बस अड्डे पर अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे साथ लगती दुकान का शटर टूट कर बाहर गिर गया। आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग व पुलिस को दी। हैरानी वाली बात यह रही कि न तो दुकान में आग लगी और न ही कोई शॉट सर्किट हुआ, फिर भी धमाके के साथ शटर टूट गया।

दुकान के अंदर रखे दो सिलेंडर, गैस व कुकर सब ठीक थे। मगर यह हादसा कैसे हुआ, यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस हर पहलू पर नजर रखकर जाँच में जुटी हुई है। अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी राजा राम ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको देर रात फोन पर घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंची।
दुकान का शटर टूटा हुआ था, लेकिन कहीं आग नहीं लगी हुई थी। दुकान में रखे दो सिलेंडर ठीक थे। कही भी शॉट सर्किट नहीं हुआ था। उन्होंने ने भी इस घटना पर हैरानी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शायद दुकान बंद होने के कारण दुकान के अंदर गैस का दबाव बन गया होगा जिस वजह से प्रेशर से शटर टूट गया।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल