ज्वालाजी मन्दिर: मंदिर में श्रद्धालुओं के जेब काटने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा

ज्वालाजी मन्दिर में पुलिस की मुस्तेदी के चलते श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ करते समय 4 जेबकतरे रंगे हाथों पकड़े गए। इनमे एक मामला बीती रात जबकी दूसरा मामला रविवार सुबह के समय का है। बताया जा रहा है कि जेबकतरों द्वारा मुख्य मंदिर में भीड़ का फायदा उठाते हुए इस बारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गए जेबकतरों की पहचान राज कुमार पुत्र महावीर, नरेश कुमार पुत्र सोडी राम, देवेंद्र सिंह पुत्र जगजीत व दीपक पुत्र बाल किशन के रूप में हुई है, जो पंजाब के लुधियाना से सबन्ध रखते है।
दरअसल रविवार को जिला कांगड़ा से एक परिवार मां ज्वाला के दर्शनों के लिये मन्दिर में लाइनों में लगा हुआ था कि इसी बीच इन शातिर जेबकतरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए श्रद्धालुओं की जेब पर डाका डाल दिया। इस दौरान जेबकतरों में एक ने श्रद्धालु की जेब मे रखे पर्स पर हाथ साफ कर लिया था, जिसमें लगभग 10 हज़ार रुपए को राशि थी। इसी बीच जब दूसरा जेबकतरा अन्य श्रद्धालु की जेब पर हाथ साफ कर रहा था कि उस श्रद्धालु ने उसे दबोच लिया व पुलिस के हवाले किया। इस दौरान पुलिस की मुस्तेदी से उसका अन्य साथी जेबकतरा भी उनके हाथ लगा व इनसे पुलिस ने सारे पैसों की बरामदगी की। वही बीती रात पेश आए मामले में भी पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों जेबकतरे श्रद्धालुओं की बड़ी जेब को काटने की फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा, साथ ही इनके पास से 5 हज़ार रुपए भी बरामद किए।।इसके बाद इस बारे स्थानीय पुलिस को भी मन्दिर प्रशासन द्वारा सूचित किया गया। बहरहाल इस मामले को लेकर पुलिस पूरी छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी पुरषोत्तम धीमान ने बताया कि मन्दिर में श्रद्धालुओं की जेबो पर हाथ साफ करते हुए पुलिस ने 4 जेबकतरे पकड़े है। पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

हिमाचल में येलो-ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

बस में सफर कर रहे दो युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

UP Panchayat Election 2021: कौशांबी में सुबह 6 बजे से लाइन में लगे मतदाता, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला: मोदी का ट्वीट

हमीरपुर:उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

हिमाचल के सीएमओ 14 दिन के लिए हुए बन्द

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा