कुल्लू बस हादसे में पत्रकार मोहन लाल की मौत पर हमीरपुर प्रेस क्लब ने रखा दो मिनट का मौन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कुल्लू। सहयोगी संवाददाता

कुल्लू के बंजार बस हादसे में 40 लोगो की मौत हुई जिससे हर कोई सदमे में है। वहीं इस घटना ने पत्रकार जगत को दोहरा आघात दिया है।

 इस हादसे में हमारे साथी दैनिक जागरण के पत्रकार मोहन लाल ठाकुर भी काल का ग्रास बने हैं जो अपनी दो बेटियों के साथ अपने गांव जा रहे थे। हादसे में उनकी एक बिटिया की भी मौत हो गई है जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

प्रेस क्लब हमीरपुर ने मोहन लाल की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है और संवेदना प्रकट की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की। मोहन लाल ठाकुर बेहद मिलनसार और मेहनतकश इंसान थे।

 वे कुल्लू जिला में पत्रकारों की शान थे और उन्होंने हमेशा स्टीक और निर्भीक पत्रकारिता की।
उन्होंने विकट परिस्थियों में भी अपनी कलम को कुंद नहीं होने दिया। उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है।

 हमीरपुर के पत्रकारों ने कहा की इस दुःख की घड़ी में प्रेस क्लब उनके परिवार के साथ है और हमीरपुर प्रैस क्लब ने उनके परिवार का सहारा बनने के लिए उपायुक्त महोदय के मधामय से मुख्यमंत्री को साहयता प्रदान करने की कृपा के लिए ज्ञापन देंगे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल