बद्दी में महिला कर्मी का शोषण, कंपनी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो बीबीन। देशराज 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला, नालागढ़ के उद्योगों में मजदूरों के शोषण का मामला सामने आया है. ताजा मामला बद्दी के वर्धमान ग्रुप की महावीर स्पिनिंग मिल का है. जहां पर एक स्पिनिंग मिल में काम करने वाली महिला कर्मी द्वारा कंपनी मैनेजमेंट पर शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा जबरन महिलाओं से 12 से 16 घंटे काम लिया जा रहा है. छुट्टी के दिन भी उन्हें बुलाकर 12-12 घंटे काम करवाया जा रहा है. पीड़िता का कहना है कि जब कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो कंपनी मैनेजमेंट उससे जबरन इस्तीफा लेकर बाहर का रास्ता दिखा देती है.

पीड़िता ने कहा है कि जब उसने भी इसका विरोध किया तो 4 जून को कंपनी मैनेजमेंट द्वारा पहले तो उसे जबरन इस्तीफा लिया गया और उसके बाद उस को बंधक बनाकर एक बोलेरो कार में तीन चार लोगों के साथ उसके घर फगवाड़ा छोड़ दिया गया. पीड़िता का कहना है कि वह कार में जाते हुए काफी की चीख पुकार कर रही. लेकिन उन लोगों द्वारा उसकी एक ना सुनी गई. उसके घर फगवाड़ा छोड़ने आए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली. आरोपियों ने कहा कि अगर तुमने इसके बारे में किसी को बताया तो तुझे जान से मार दिया जाएगा.

दर्ज कराई शिकायत-

पीड़िता ने शनिवार को बद्दी पहुंचकर पहले महिला पुलिस थाना में एक शिकायत दी और उसके बाद लेबर ऑफिसर को एक कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत देकर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

कंपनी प्रबंधन ने आरोप नकारे-

इसके बारे में जब न्यूज़ 18 ने कंपनी के एचआर मैनेजर से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने पीड़िता से किसी भी तरह का कोई जबरन इस्तीफा नहीं लिया है. महिला कर्मी द्वारा खुद ही अपना इस्तीफा दिया गया. बाद में ज्यादा समान होने की बात कहकर खुद ही कंपनी की गाड़ी में फगवाड़ा छोड़ने की बात कही थी. जिसके बाद कंपनी द्वारा उसे गाड़ी में फगवाड़ा छोड़ दिया गया. कंपनी ने लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

जांच जारी-

मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Desh Raj 
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत