महिला ने अपने ही मायके वालों पर लगाया छेड़खानी का आरोप

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना। सहयोगी संवाददाता


उपमंडल अंब के एक गांव की महिला ने अपने मायके के कुछ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने शिकायत में आरोप जड़ा है कि वह उपमंडल अंब के ही तहत अपने मायके के गांव में गई थी।

इसी दौरान उसके भाई के साथ सुरेश कुमार, संजीव कुमार खिंदी राम, सुमन, दलवीर सिह, संजीव कुमार, जगदीश राम ने घर के बाहर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने महिला के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। भाई का बीच-बचाव करने गई महिला के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ कर डाली।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 451, 354, 323, 147, 149 के तहत के स दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल