गर्भवती महिला ने ब्यास नदी में कूदकर दी जान

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी।, लक्की शर्मा 

जिला मंडी में सामने आया एक और मामला जहां एक तरफ सड़क हादसे बढ़ रहे है वही दूसरी तरफ लोग अपनी जीवन लीला समाप्त करने में लगे है। ऐसा ही एक मामला मंडी में देखने को मिला। जहां पर पति ने अपनी पत्नी को घुमाने ले जाने से किया मना तो नाराज गर्भवती ने पुल से ब्यास नदी में कूदकर जान दे दी है हादसा शुक्रवार सुबह का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को स्पुर्द कर दी गई है।

महिला पति के साथ कुछ माह से मायके में रह रही थी। पुलिस ने महिला के पति को रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार पूर्णिमा पत्नी सुरेश कुमार निवासी जरल कॉलोनी पंडोल की रहने वाली थी। पिछले 6 माह से वह अपने मायके में अपने पति के साथ रह रही थी और वह 6 महीने से ही गर्भवती थी। पति सुरेश कुमार ने कहा कि वह चालक है और काम के सिलसिले में पंजाब जाता है। पत्नी पूर्णिमा पिछले कुछ दिनों से उसे पंजाब घुमाने ले जाने की जिद कर रही थी। पंजाब में गर्मी के चलते उसने पत्नी को पंजाब ले जाने से मना कर दिया।

सुरेश ने कहा कि सुबह करीब 6:00 बजे उसे पत्नी का फोन आया और वह घूमने जाने के लिए जिद करने लगी। मना करने पर उसकी पत्नी ने जान देने की बात कही और फोन बंद हो गया। उसके बाद काफी समय तक फोन ट्राई किया लेकिन फोन नहीं मिला। वह तुरंत घर लौटा लेकिन उसकी पत्नी नहीं थी। अपने रिश्तेदारों के साथ वह पत्नी को ढूंढने निकला तो उसे ब्यास किनारे पत्नी की चप्पल मिली। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को ढूंढा। मामले की पुष्टि करते हुए मंडी के एसपी गुरुदेव ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर ही जांच कर रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-Luceky Sharma
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण