एक घर से अवैध देसी शराब की 48 बोतलें की बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो बिलासपुर। सहयोगी संवाददाता

ज़िला पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने एक घर के परिसर से लकडियों के नीचे छुपा कर रखी अवैध देसी शराब की 48 बोतलें बरामद की है। इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मे कल उस व्यक्ति के छापा मारा।
सुरखा शाखा टीम ने बरामद शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई हेतु नम्होल पुलिस चौकी प्रभारी को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा टीम में शामिल आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी मुनीष कुमार और आरक्षी प्रदीप कुमार ने शुक्रवार की दोपहर नम्होल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान टीम को गुप्त सुचना मिली की गसौड़ गांव के एक घर में शराब की अवैध बोतलें रखी हुई हैं। जिस पर सुरक्षा शाखा की टीम ने संबंधित घर पर छापेमारी कर दी।
छापेमारी के दौरान टीम के पुलिस कर्मचारियों को घर में लकड़ियों के ढ़ेर के नीचे छिपा कर रखी गते की पेटियां मिली। जब इन्हें खोल कर इनकी जांच की गई तो उनमें 48 बोतलें देसी शराब की पाई गई। बरामद शराब के संबंध में घर का मालिक कोई भी दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाया। वहीं, एसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हिमाचल आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर जांच की जा रही है।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुरू, 28 अगस्त तक होगा पंजीकरण