जयराम को 4 बार जन्म लेना पड़ेगा वीरभद्र बनने के लिए:अग्निहोत्री

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। विकास
फाइल फोटो:HT

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने आज कांगड़ा चंबा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के पक्ष में पालमपुर के नगरी में चुनाव प्रचार किया। इस मौके पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि जब देश के लिए पहली पंचवर्षीय योजना बनी थी तब हिमाचल के लिए मात्र 5 करोड़ का बजट था लेकिन आज वही बजट सैंकड़ों करोड़ में है। 
विज्ञापन 
हिमाचल में आज की तारीख में जो भी स्कूल कालेज, राशन की व्यवस्था, पानी की सुविधा, बिजली की सुविधा है और कई विश्वविद्यालय हैं और हर विभाग के अपने कार्यलय हैं यह सब कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल का जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है ।


इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे हैं कि वीरभद्र सिंह अनाप- शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जयराम को वीरभद्र के खिलाफ कोई भी बयान देने से पहले चार बार सोच लेना चाहिए। जयराम को वीरभद्र सिंह जैसा बनने के लिए चार जन्म लेने पड़ेंगे। वीरभद्र सिंह को राजनीति का लंबा अनुभव है । उन्होंने 60 साल की लंबी राजनीतिक पारी खेली है औस जयराम को अभी सीएम बने डेढ़ साल हुआ है। उनको एक लंबे अनुभव के नेता के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी शोभा नहीं देती।

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:- HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए