घलौर स्कूल के बच्चों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
कांगड़ा। गुरुदेव राणा



देहरा। समाज को खोखला कर रहे नशे से सचेत करने के लिए स्कूली बच्चों ने ग्राम पंचायत गाहलियां में रैली निकाली। हाथों में तख्तियां पकड़े बच्चों ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए दूसरों को भी इससे दूर रहने का संदेश दिया।


हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का उद्देश्य लेकर  गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल घलौर के छात्र- छात्राओं ने रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल परिसर से आरंभ हुई 'नशा विरोधी' रैली ग्राम पंचायत गाहलियां के कई हिस्सों से गुजरी। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने भी भाग लिया।


रैली निकालने से पूर्व स्कूल परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली छात्र- 💐छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने स्वयं व अपने रिश्तेदारों, दोस्तों व जानकारों को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने शपथ ली कि वह अपने आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल अनिल पराशर ने कहा कि इससे पहले कि ड्रग्स युवा पीढ़ी को जकड़ ले, सभी को मिलकर इसके खिलाफ जंग छेड़नी होगी। किरण राजपूत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी नशे की लत काफी तेजी से बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष पर भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। एनएनएस प्रभारी अविनीत अभिलाषी ने कहा कि एनएनएस वालेंटियर द्वारा नशे के खिलाफ रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में टैगोर सदन की रिया कौंडल ने प्रथम स्थान हासिल किया, राजीव हाउस की पलिका द्वितीय व पेटिंग प्रतियोगिता में छठी कक्षा की अक्षरा धीमान प्रथम रही।

Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Gurdev Rana
Himachal Crime News

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला