के टी एम बाइक सवारों ने बेहतरीन स्टंट पेश कर जोगिंदर नगर में मचाया धमाल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा 

के टी एम बाइक सवारों ने अपने बेहतरीन करतबों से जोगिंदर नगर की जनता का मन मोह लिया। साइलेंसर टीम के बाइक स्टंट मैन टोनी और भवानी ने के टी एम बाइक पर सवार होकर उपस्थित जनता को दिल दहला देने वाले बेहतरीन करतब दिखाय।
उन्होंने तकरीबन एक धंटे तक लगातार लोगों का खूब मनोरंजन किया। 

बाइक पर सवार स्टंट मैन के खतरनाक स्टंट को लेकर युवाओं में खासा जोश देखने को मिला। बताते चलें कि स्टंट मैन भवानी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने स्टंट का कमाल दिखा चुके हैं। जिसमे दीवाने हुये पागल जैसी बड़े पर्दे की फिल्में शामिल हैं। के टी एम कंपनी द्वारा जोगिंदर नगर में अपनी बाइक्स की ब्रांडिंग के लिए ये स्टंट शो पुराने मेला मैदान में आयोजित किया गया था। 

शो में के टी एम कंपनी के एंकर द्वारा शो को देखने के लिए एकत्रित भीड़ से कई प्रकार के प्रश्न भी पूछे गए। जिनके सही उत्तर देने युवाओं को के टी एम का एक रिस्ट बैंड इनाम के तौर पर दिया गया। वहीं कंपनी द्वारा युवाओं से इस प्रकार के स्टंट अपनी बाइक्स पर न करने की हिदायत भी दी गई,ताकि किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना पेश न आए।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com



Report:-LUCKY SHARMA
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला