H.P HIGH COURT:13 साल बाद महिला जज ने ली शपथ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। संवाददाता


हाई कोर्ट में आज दो नए न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने जजों को शपथ दिलाई। 


13 साल बाद न्यायाधीश अभिलाषा कुमारी के बाद न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ के रूप में महिला न्यायाधीश प्रदेश हाई कोर्ट को मिली है। जबकि अनूप चिटकारा ने दूसरे न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

इस दौरान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने कहा कि हाइकोर्ट को 2 नए जज मिलने से हाई कोर्ट में जजों की संख्या 9 हो गई है जबकि प्रदेश हाई कोर्ट को 13 जज स्वीकृत है। 

प्रदेश हाई कोर्ट को मुख्य न्यायाधीश मिल जाएंगे और बचे हुए 3 जजों के पद को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। प्रदेश के दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों को शीघ्र और समय पर न्याय दिलाने के लिए सभी न्यायाधीश मिलकर काम करेंगे।दो जजों के मिलने से पेंडिंग पड़े मामलों को निपटाने में तेजी आएगी।
Note:- विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-Leagal Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

दुखदायक हादसा:खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन, 4 की हालत गंभीर

हमीरपुर:आयोजन करवाने के लिए इवेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल से अब घर बैठे अनुमति प्राप्त करें- उपायुक्त

हिमाचल हाई कोर्ट ने लगाई परीक्षा आयोजन पर लगाई रोक

रमजान 2021: तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल, कोरोना के चलते लिया गया फैसला

रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट कि रोक, 23 जून को होनी थी रथ यात्रा

बैंकों में चार दिन तक नहीं होगा लेन-देन

कुल्लू:मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन

शिमला: मास्क को लेकर शिमला पुलिस व पर्यटक कि बहस

हमीरपुर:16 लोगों ने जीती कोरोना की जंग, 7 निकले पॉजीटिव

मुख्यमंत्री जयराम ने भोरंज विस को दी 80 करोड़ कि सौगात