आश्रय शर्मा के बयान पर रामस्वरूप शर्मा ने किया पलटवार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। लक्की शर्मा

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि कहा कि सीएम के गृह क्षेत्र में कांग्रेस के जो नेता बूथ कैप्चरिंग की बातें कर रहे हैं, वे परिणाम से पहले ही अपनी हार मान चुके हैं।



इस हार से हताश होकर ही वे बूथ कैप्चरिंग की बातें कर रहे हैं। रामस्वरूप ने कहा कि मंडी सदर के लोग निश्चिंत रहें। वह सदर में विधायक की कमी को महसूस नहीं होने देंगे और तमाम लोगों के काम उनकी आशाओं के अनुरूप राजनीति से उठकर किए जाएंगे।

 वहीं, वक्ताओं ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शत-प्रतिशत मतदान करने की जो अपील की थी, उसे क्षेत्र के लोगों ने स्वीकार किया और बड़े पैमाने में मतदान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कन्हैया लाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, महामंत्री चेतराम, जिला प्रेस सचिव अजीत कपूर, संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी राजा सिंह मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, नप उपाध्यक्ष विरेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री पुष्पराज कात्यायन, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वालिया आदि उपस्थित रहे।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-Lucky Sharma
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए