SDO साहब सरकार के पैसों से अपनी गाड़ी में डाल देते तेल, सरकारी गाड़ी कई समय से बंद पड़ी



हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। सहयोगी संवाददाता





धर्मशाला में विजिलेंस के अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी देहरा उपमंडल में दस्तक दी और देहरा के एसडीओ रविन्द्र कुमार की सरकारी गाड़ी व उसकी लॉग बुक को विजिलेंस ने अपने कब्जे ले लिया है. 
जिस सरकारी गाड़ी का लॉग बुक विजिलेंस ने अपने कब्जे में लिया है उस जिप्सी का नंबर एचपी38—4343 है. यह जिप्सी पिछले 6 माह से खड़ी है और चलने लायक भी नहीं है. इसके बावजूद देहरा के एसडीओ रविन्द्र कुमार इसे कागजों में चलाते रहे हैं. इस बंद पड़ी गाड़ी के नाम तेल लेकर एसडीओ अपनी निजी गाड़ी में भरवाते रहे.

वहीं एसडीओ रविन्द्र कुमार ने कहा कि मुझे फंसाने में एक्सईन व सुपरिटेंडेंट का हाथ है. उन्होंने माना कि मैं अपनी निजी गाड़ी चलाता हूं और सरकारी गाड़ी रेस्ट हाउस में खड़ी है.

इस बारे में देहरा पीडब्ल्यूडी के एक्सईन जीएस राणा ने कहा कि विजिलेंस की टीम जांच में जुटी है. इसमें हम खुद भी विभागीय जांच करेंगे. उन्होंने कहा कि आरोप लगाना गलत है. गाड़ी एसडीओ के पास होती है इसलिए इसकी जानकारी उनके पास ही होती है.

धर्मशाला रेंज के पुलिस अधीक्षक आरुल कुमार ने कहा कि हमारे पास इस संबंध में शिकायत आई है और हमने जांच अधिकारी देहरा में छानबीन के लिए भेजा है, उसकी रिपोर्ट के आधार अगली कार्यवाही की जाएगी.
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए