चीतों की खाल के साथ एक गिरफ्तार, Wild Life Protection Act के तहत मामला दर्ज

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो चंबा। निखिल

जिला चंबा के अंतर्गत पड़ते चुवाड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को चीते की खालों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन कुमार पुश्र विष्णु राम निवासी गांव जांद्रोग तहसील चुवाड़ी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 5.30 के करीब पुलिस दल गांव जांद्रोग में गश्त पर था । इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को सड़क किनारे खड़ा देखा। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ और उसे थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। व्यक्ति के हाथ में एक बैग भी था। जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो बैग से चीते की दो खालें बरामद हुई। जिनमें से एक की लंबाई 5 फीट 2 इंच और दूसरी की 6 फीट 6 इंच थी। पुलिस ने मौके पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com


Report:-Nikhil Thakur
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए